फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 21 Feb 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर एसडीएम श्वेता सिंह को ज्ञापन सौंपते भाकियू के जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप। स
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत शनिवार को हुई। पंचायत की अध्यक्षता भाकियू के जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने की। बैठक में किसानों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए समाधान की मांग की। समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम एसडीएम श्वेता सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि पिलुआ के गांव बदामपुर निवासी किसान महेंद्र सिंह ने पंचायत में बताया कि उनकी बोरिंग कनेक्शन पर ग्राम प्रधान ने कब्जा कर लिया है। बिजली का बिल भी जमा नहीं किया जा रहा है। किसानों ने बोरिंग कनेक्शन वापस दिलाने की मांग की है। ब्लॉक सकीट के गांव कल्याणपुर नगला फरीद के ग्रामीणों ने बताया कि गांव का सारा पानी गड्ढे में जमा हो जाता है। सफाई न होने से दुर्गंध और बीमारी का भय रहता है। ग्राम पंचायत बोर्रा कलां विकासखंड अवागढ़ के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आवास योजना में पात्र लोगों को वंचित कर दिया गया है। भाकियू नेताओं जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन-
नाम सहित शपथ-पत्र दें तो मामले में जांच कराई जाएगा। इसमें दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र कुमार गुप्त, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें