बीएसए कार्यालय पर बैठक लेते डायट प्राचार्य ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। सकीट रोड स्थित बेसिक शिक्षा कार्यालय में शनिवार को डायट प्राचार्य ने समस्त एआरपी, एसआरजी व खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के साथ बैठक की। इसमें एक भी बीईओ ने प्रतिभाग नहीं किया। इस पर डायट प्राचार्य खफा हो गए और उन्होंने सभी बीईओ को नोटिस देने के लिए बीएसए को पत्र लिखा है।
डायट प्राचार्य जितेंद्र कुमार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर बुलाई बैठक में सभी एआरपी, एसआरजी और बीईओ को प्रतिभाग करना था, लेकिन एक भी बीईओ ने नहीं पहुंचा। अवागढ़ की बीईओ वंदना सैनी बीएसए कार्यालय आईं, लेकिन बैठक में भाग नहीं न लेकर लौट गईं। इस पर डायट प्राचार्य नाराज हो गए।
उन्होंने सभी बीईओ के खिलाफ नोटिस जारी करने के लिए बीएसए संजय सिंह को पत्र लिखा है। डायट प्राचार्य ने सभी एआरपी, एसआरजी व डायट प्रवक्ता को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जाए। अगर किसी को शिक्षा के संबंध में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो वह संपर्क कर सकता है।