फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ठप हुई चिकित्सकीय जांचें

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का एक्स-रे कक्ष कक्ष ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद से एक्स-रे की परीक्षण रिपोर्ट तैयार नहीं हो रही है। आपराधिक मामलों में चिकित्सकीय जांचें ठप हो गईं हैं। एक्स-रे की रिपोर्ट उपलब्ध न होने से कानूनी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। जिम्मेदार इंतजाम करने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल जब से वीरांगना अबंतीवाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हुआ है। तबसे कई व्यवस्थाएं बेटपरी हो गई हैं। मेडिकल कॉलेज में लोगों को सुविधाएं कम और अव्यवस्थाएं ज्यादा मिल रही हैं। चिकित्सकीय एक्स-रे और परीक्षण की रिपोर्ट रेडियोलॉजिस्ट डॉ. वीपी सिंह द्वारा की जा रही थी, लेकिन 31 मार्च को उनके सेवानिवृत्त होने के बाद चिकित्सकीय जांचें (एक्सरे व परीक्षण रिपोर्ट) नहीं मिल रही हैं। एक्सरे कक्ष के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है कि कोई चिकित्सक न होने के चलते मेडिकोलीगल नहीं हो रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. वीपी सिंह सेवानिवृत्त हो गए हैं, वर्तमान में कोई अन्य नियमित रेडियोलॉजिस्ट नहीं आया है। जबकि इस कार्य के लिए नियमित चिकित्सक का ही होना जरूरी है। चिकित्सकीय जांचें नहीं हो रहीं हैं, इसकी लिखित में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है। अगर कोई अधिकारी आदेश पत्र के साथ किसी रेडियोलॉजिस्ट को भेजता है तो जांचें शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा अन्य कोई विकल्प सुझाया जाता है तो उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें