मेडिकल कॉलेज के गेट के पास जमीन पर लेटे-बैठे मरीज ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। बुखार के बढ़ते मरीजों के बीच मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं। मरीज भटक रहे हैं, उन्हें इलाज नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार सुबह पहुंचने वाले मरीजों को जांच के नाम पर बाहर बैठने को कहा जा रहा था।
काफी देर तक मरीज अस्पताल परिसर के बाहर जमीन पर लेटे-बैठे रहे। वहीं एक अन्य मरीज के परिजनों ने बताया वह आठ दिन से सीबीसी की जांच प्राइवेट पैथोलॉजी से करा रहे हैं। यहां कोई सुनने वाला ही नहीं है।