फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार को बचाने में पेड़ से टकराई मैक्स-पिकअप, 5 घायल

Sun, 21 Apr 2024 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला भोज के पास तेज रफ्तार मैक्स पिकअप दूसरी कार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसकी वजह से उसमें सवार 5 लोग घायल हो गए। जिनको मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया गया। इसके अलावा अन्य हादसों में 5 लोग घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घायल वीरपाल ने बताया कि सभी लोग बरात से लौट रहे थे। गांव मैनाठेर के विपिन की बरात शुक्रवार को पटियाली के नगला कंटील गई थी। शनिवार को विदा के बाद दोपहर के समय सामान लेकर पिकअप में 5 लोग बैठकर घर आ रहे थे। तभी थाना बागवाला क्षेत्र के नगला भोज के पास अचानक सामने से दूसरी कार आ गई। जिसको बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ में टकरा गई। उसमें बैठे हुए भगीपुर थाना कोतवाली नगर निवासी बसंत, धर्मेंद्र, काव्यांश, देवांश व वीरपाल निवासी मैनाठेर थाना बागवाला गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य दुर्घटनाओं में कासंगज के थाना अमांपुर के गांव कौंधा निवासी संजीव, मिरहची निवासी भानूप्रताप, सतेंद्र निवासी खेरपुर थाना ढोलना जिला कासगंज, राहुल निवासी सहसवान जिला बदायूं और प्रीती निवासी घुटलई सकीट घायल हो गए। इन सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें