फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में मथुरा के गौरव विजयी

Wed, 01 Oct 2025 09:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव रेजुआ में ​खिलाड़ियों का उत्सावर्धन करते पूर्व विधायक रणजीत सुमन। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
निधौली कलां। ब्लॉक क्षेत्र के गांव रेजुआ में बुधवार को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आयोजक संतोष यादव ने पूर्व विधायक रणजीत सुमन का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

मथुरा के गौरव पटलौनी प्रतियोगिता में प्रथम रहे। पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने उन्हें साइकिल और 1100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर हाथरस के रघु कश्यप और तृतीय स्थान पर शिकोहाबाद के रवीश यादव रहे। रघु को एक पंखा, 700 रुपये और रवीश को स्टील बर्तन और 500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। रणजीत सुमन ने कहा कि सपा सरकार में खिलाड़ियों को विशेष सम्मान दिया जाता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें