फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टिकुरिया के ट्रक चालक की अंबाला में सड़क हादसे में मौत

Wed, 01 Oct 2025 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। थाना क्षेत्र के गांव टिकुरिया निवासी करीब 23 वर्षीय ट्रक चालक की अंबाला में सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को शव गांव में लाकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव टिकुरिया निवासी मीनेष सोमवार को अंबाला में एक सड़क हादसे का शिकार हुए। गांव के लोगों ने बताया कि मीनेष ट्रक चालक थे। करीब दो वर्ष पहले से ट्रक चला रहे थे। सोमवार रात को ट्रक चलाकर अंबाला गए थे। वहां किसी दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिवार में चीत्कार मच गया। मीनेष का एक बेटा व एक बेटी है। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार सुबह शव को गांव लाया गया तो चीख-पुकार मच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें