फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षी से ठगी करने वाले मथुरा के दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ में तैनात आरक्षी से ठगी करने वाले मथुरा के दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे फर्जी दस्तावेजों सहित काफी संख्या में सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। ऑनलाइन ठगी करने वाला एक शातिर बीएससी का छात्र है। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को बताया कि ऑनलाइन ठगी करने वाले प्रवेश कुमार निवासी रोशन विहार कॉलोनी लक्ष्मी नगर थाना यमुनापार जिला मथुरा और महेश चंद्र निवासी ईसापुर पानी की टंकी के पास लक्ष्मी नगर थाना यमुनापार जिला मथुरा को गिरफ्तार किया है। दोनों ही ऑनलाइन ठगी करने में माहिर हैं। इन्होंने 22 जुलाई को थाना पिलुआ में तैनात आरक्षी बलदेव सिंह निवासी जुड़ावई थाना फरह मथुरा को एसआई परीक्षा के लिए ऑनलाइन कोचिंग करने के नाम पर ठग लिया। अपने खाते में 20 हजार 400 रुपये डलवा लिए।
एएसपी ने बताया कि प्रवेश कुमार बीएससी का छात्र है और इसका एक भाई पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर तैनात है। महेश चंद्र मोबाइल की दुकान चलाता है। यहां से फर्जी आईडी पर सिम कार्ड जारी करके नंबरों से ठगी का कार्य करता आ रहा है। दोनों आरोपियों से 14 हजार 700 रुपये, 25 सिम कार्ड, 27 फर्जी आईडी, तीन पासबुक, आठ आधार कार्ड की छाया प्रतियां, चार फर्जी आधार कार्ड और दो स्मार्ट फोन बरामद किए गए हैं। दोनों शातिरों को पकड़ने में साइबर सेल प्रभारी अरविंद कुमार और थाना पिलुआ प्रभारी राजीव कुमार का योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें