फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : अव्यवस्थाओं के बीच 227 जोड़ो ने लिए फेरे

Thu, 16 Jan 2025 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जीआईसी के एक कक्ष में बैठे शादी के लिए जोड़े। - फोटो : जीआईसी के एक कक्ष में बैठे शादी के लिए जोड़े।
विज्ञापन
एटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को जीआईसी के मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बारिश ने व्यवधान डाल दिया। मैदान में बनाए गए पंडाल से पानी टपकने लगा। सुबह जोड़े पहुंचे तो उन्हें जीआईसी के कक्षों में बैठाया गया। अव्यवस्थाओं के बीच 227 जोड़ों ने फेरे लिए।
विज्ञापन


जीआईसी के मैदान में सुबह 10 बजे से ही युवती व युवक पहुंचना शुरू हो गए थे लेकिन मैदान में बने पंडाल से पानी टपक रहा था। कुर्सियों पर भी पानी भरा था जो फर्श जोड़ों के बैठने के लिए बिछाया गया था, पूरी तरह से मैदान गीला हो चुका था। युवक व युवतियों के परिजन ने वहां मौजूद अधिकारियों से शादी के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि शादियां कराई जाएंगी। सामने के विद्यालय में शादियां होंगी। इसके बाद ब्लॉक वार अलग-अलग कक्षा कक्षों में जोड़ों को बैठाया गया। विद्यालय के किसी कक्ष में 10 तो किसी में 20 जोड़े बैठे थे। भूतल के कक्षों से लेकर प्रथम तल के कक्षों में भी जोड़ों को बैठाया गया।
जोड़ों के परिजन कक्षों से बाहर रहे। उन्हें बताया गया कि बारिश से समस्या हो गई है। कक्षों में न जाएं, गैलरी में रहें। विद्यालय के गेट पर ही मां सरस्वती के चित्र को रखा गया। दूसरी तरफ बरामदा में शादी कराने के लिए आए आचार्य को बैठाया गया। विद्यालय के बाहर बने स्काउट भवन में सकीट ब्लॉक क्षेत्र से आए जोड़ों को बैठाया गया। कागज की प्लेट में सामग्री व डिस्पोजल ग्लास में पानी देकर विवाह की अन्य सामग्री दी गई और शादियां संपन्न कराई गईं।
विज्ञापन

इससे पहले सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंत में मैदान में बनी मंच पर जोड़ों को लाकर आशीर्वाद दिया गया। डीडीओ प्रवीण कुमार राय, डीसी मनरेगा प्रभुदयाल, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी अजीत कुमार, डीएसटीओ रेखा शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। खाली पंडाल में संगीत बजता रहा।

कीचड़ होने से गिरे लोग
बारिश के कारण जीआईसी को जाने वाले रास्ते पर कीचड़ हो गई थी। ऐसे में पैर फिसलने से कई लोग गिरे। कोट पैंट पहनकर आ रहा एक दूल्हा भी फिसल गया। साथ चल रहे लोगों ने उसे पकड़ लिया। भोजन व जोड़ाें का सामान लेने के लिए आपाधापी की स्थिति रही।

खाने की गुणवत्ता हुई चेक
खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम भी विवाह समारोह में पहुंची। जहां जोड़ों के परिजन के लिए आई खाने की थाली को देखा। इस दौरान टीम ने सब्जी- पूड़ी आदि को खाकर देखा। खाने की आपूर्ति करने वाली फर्म के पंजीकरण की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें