फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। संदिग्ध हालात में गांव सभापुर में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका के चलते शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मंगलवार को फिरोजाबाद जनपद के गांव नगला मानसिंह निवासी सर्वेश ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी संगीता की शादी दस साल पहले सभापुर निवासी प्रवीन के साथ की थी। भतीजी के दो बच्चे भी है।
विज्ञापन

सोमवार शाम सूचना मिली की संगीता की मौत हो गई है। जब सभापुर पहुंचे तो घर में भतीजी का शव मिला, अन्य कोई नहीं था। भतीजी की मौत कैसे हुई यह जानने के लिए पोस्टमार्टम करा रहे हैं। निधौलीकलां थानाध्यक्ष हेमंत रावत ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें