फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: साप्ताहिक बंदी में खुले रहे बाजार, श्रमिक परेशान

Tue, 20 May 2025 09:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज में साप्ताहिक बंदी के दिन मंगलवार को खुलीं दुकानें।  - फोटो : अलीगंज में साप्ताहिक बंदी के दिन मंगलवार को खुलीं दुकानें।
विज्ञापन
एटा। शहर में मंगलवार का दिन साप्ताहिक बाजार बंदी के लिए निर्धारित है लेकिन महीनों से इस दिन भी बाजार पूरी तरह खुलते आ रहे हैं। दुकानों पर काम करने वाले श्रमिक साप्ताहिक अवकाश न मिलने से परेशान हैं। मंगलवार को श्रमिकों ने एकत्रित होकर जिलाधिकारी को पेरशानी बताते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जनपद के सभी नगरीय क्षेत्रों के लिए साप्ताहिक बंदी के दिन जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने निर्धारित किए हैं। मंगलवार को शहर में बंदी का दिन तय है, लेकिन महीनों से यहां साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं हुआ। इसके कारण अवकाश न मिलने से श्रमिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जो व्यापारी बंदी का पालन करना भी चाहते हैं, वो भी प्रतिस्पर्धा के चलते अपनी दुकानों को बंद नहीं कर पाते हैं।
मंगलवार गांधी मार्केट, बाबूगंज, हाथी गेट, घंटाघर, दास मार्केट, मेहता पार्क, जीटी रोड स्थित मोबाइल मार्केट, रेलवे रोड स्थित मार्केट, मिर्च मंडी आदि शहर के प्रमुख बाजार पूरे दिन सामान्य रूप से खुले दिखे। उधर, श्रमिकों ने एकत्रित होकर जिलाधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराया। रोहित भारद्वाज ने कहा कि साप्ताहिक बंदी से श्रमिकों को एक दिन अपने घरेलू कार्यों और आराम के लिए मिलता है।
विज्ञापन

दुकानों के खुलने के कारण उन्हें मजबूरी में इस दिन भी जाना पड़ता है। नितिन यादव ने कहा कि बंदी के दिन एक दुकानदार दुकान खोल लेता है तो दूसरे को भी अपनी दुकान खोलनी पड़ती है। जिससे श्रमिकों को अवकाश नहीं मिल पाता। श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बाबू ने बताया कि बंदी का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें