फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पहलगाम हमले के विरोध में बाजार बंद, गूंजे पाकिस्तान विरोधी नारे

Thu, 01 May 2025 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पहलगाम में हुई घटना से नाराज व्यापारियों ने आतंकबाद व पा​किस्तान के ​खिलाफ घंटाघर ​पर जमकर की न - फोटो : पहलगाम में हुई घटना से नाराज व्यापारियों ने आतंकबाद व पा​किस्तान के ​खिलाफ घंटाघर ​पर जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन
एटा। पहलगाम में आतंकी हमले की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। नगर उद्योग व्यापार मंडल व उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल वीएस के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को ज्ञापन सौंपा। पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

सुबह के समय घंटाघर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समीप व्यापारी एकत्रित हुए। सबकी एक ही मांग थी कि आतंकवाद पर भारी चोट होनी चाहिए। व्यापारियों ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। दोपहर 1 बजे तक प्रतिष्ठान बंद रखकर सरकार से आतंकवाद को जड़ से मिटाने का आग्रह किया। निर्दोषों की हत्या बंद करो, निर्दोष सैलानियों को न्याय मिले, आतंकवाद से निपटने की ठोस योजना बने लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर चल रहे थे। अशोक सराफ, राकेश वार्ष्णेय, अतुल राठी, अमित चौहान, कल्लू मियां, विजय गुप्ता, अभिनव कुलश्रेष्ठ, उत्कर्ष गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

जलेसर में व्यापारियों ने बाजार रखा बंद
जलेसर। व्यापारियों ने पहलगाम हमले के विरोध में दोपहर 1 बजे तक बाजार बंद रखे। निधौली चौराहे से प्रमुख मार्गों पर बाइकों के साथ रैली निकाली और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का विरोध जताया। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विशन वार्ष्णेय और पालिकाध्यक्ष पति संजीव वर्मा ने व्यापारियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम भावना विमल को सौंपा। उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन आदित्य मित्तल, कपिल गुप्ता, रूपम गुप्ता, नगर अध्यक्ष विशन वार्ष्णेय, सोनू सराफ, कपिल देव वार्ष्णेय, विवेक जैन आदि व्यापारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


न्यायिक कार्य ठप कर वकीलों ने जताया विरोध
जलेसर। तहसील अधिवक्ता संघ ने बृहस्पतिवार को शोकसभा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता बार अध्यक्ष रामनिवास यादव ने की। पहलगाम घटना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध जताने का निर्णय लिया। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृत लोगों की आत्मा की शांति की कामना की। राजगोपाल सिंह, विष्णु गोपाल दीक्षित, गिर्राज किशोर भारद्वाज, विजय कुमार सिंह, दयाराम यादव, सुनील यादव, सुभाष बाबू आदि अधिवक्ता मौजूद थे। संवाद

अवागढ़ में आज बाजार बंदी
अवागढ़। उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त महामंत्री डॉ. संजीव वार्ष्णेय ने बताया कि पहलगाम घटना के विरोध में शुक्रवार को बाजारबंदी रखी जाएगी। घटना की निंदा करते हुए दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। नगर चेयरमैन प्रवेश गोयल, विपिन जैन, शिवकुमार गुप्ता भुल्ला, अनिल चौहान, धमेंद्र पाल सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें