फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के बाजार में पहुंचते ही गिरे धड़ाधड़ दुकानों के शटर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करते हुए व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल लीं। वहीं गांधी मार्केट में मंगल बाजार की फड़ सजा ली। एसडीएम ने लाउडस्पीकर से घोषणा करते हुए सख्ती दिखाई तो दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के सभी बाजार में साप्ताहिक बंदी निर्धारित है लेकिन शनिवार और रविवार को सप्ताहांत कोरोना कर्फ्यू में दुकानें बंद रहीं। इसे लेकर अधिकांश व्यापारियों में मंगलवार सुबह से ही दुकानें खोल लीं। शादी-सहालग के चलते ग्राहकों की भीड़ भी जुट गई।
भनक लगने पर एसडीएम सदर अबुल कलाम पुलिस बल के साथ पहुंचे और घंटाघर, सुभाष मूर्ति, मैनगंज आदि बाजारों में खुली दुकानों को बंद कराते हुए व्यापारियों को हिदायत दी। हालांकि, उनके जाने के बाद कुछ व्यापारियों ने दुकानों को फिर खोल लिया। खासतौर से मिठाई की सभी दुकानें खुली नजर आईं। उधर, गांधी मार्केट में भी कई लोगों ने फड़ लगाकर कपड़े बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें