फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारहरा पब्लिक स्कूल ने जीती ताइक्वांडो चैंपियनशिप

Mon, 22 Feb 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
निधौलीकलां रोड स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही दो दिवसीय अंतर्जनपदीय ताईक्वांडो चैंपियनशिप का समापन सोमवार को हुआ। इसमें एटा, कासगंज मैनपुरी और जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। दो दिवसीय चैंपियनशिप में मारहरा पब्लिक स्कूल ओवरऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डा. राजीव दास ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक राम कुशवाह ने कहा कि बढ़ते अपराध को देखते हुए खासतौर पर लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो सीखना बहुत आवश्यक है। अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने कहा कि यह खेल भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। समारोह को मुख्य कोच कपिल देव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डीसी संजय मिश्रा, मदन चंद्र राजपूत, देवांश यादव, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें