फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल मेला बना बच्चों का आकर्षण

Mon, 22 Feb 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपल अड्डा स्थित गंगा एकेडमी में सोमवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया, वहीं छात्रों ने विभिन्न स्टाल भी लगाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने फीता काटकर किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने बच्चों के स्टाल पर जाकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य पूनम उपाध्याय ने बताया कि मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में प्रबंधन क्षमता, व्यापार में लाभ हानि एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण पैदा करना है।
विज्ञापन

इस मौके पर धर्मेंद्र शर्मा, नीता वार्ष्णेय, अनीता, पूजा, नीलम, विपिन, ललित, अल्पना, सुधा आदि शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें