फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दुर्घटना की सूचना मिलते ही लखनऊ से रवाना हुए मारहरा विधायक

Thu, 14 Aug 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
भरतपुर के पास मिले मृतकों के परिजन से वार्ता करते मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी। स्रोत स्वयं - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
एटा। विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ में मौजूद मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी बुधवार को सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए निकल दिए। मृतकों व उनके परिजन के साथ शाम के समय गांव पहुंचे।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही जहां प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए, वहीं राजनीतिक, समाजसेवी लोगों की भी सक्रियता दिखने लगी। शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी इसी गांव के निवासी हैं। घटना की सूचना के बाद वह गांव के कई लोगों के साथ दौसा पहुंच गए। इसके बाद जयपुर भी गए। फोन पर हुई वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 10 लोग दौसा में और एक की मौत इलाज के दौरान जयपुर में हुई है। अन्य घायलों में 1 की हालत कुछ गंभीर है, अन्य सभी खतरे से बाहर हैं। गांव में मारहरा ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा सहित तमाम लोगों ने पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।

मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि विधानसभा कार्रवाई चल रही है, इस संबंध में लखनऊ में ही थे। बुधवार सुबह 8 बजे हादसे की सूचना मिली। इसके बाद दौसा के लिए निकल पड़े। रास्ते में भरतपुर के पास मृतकों के शव व परिजन आते हुए मिले। इनके साथ गांव आ गए हैं। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी की ओर से आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। स्थानीय स्तर पर मृत महिलाओं के परिजन को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। घायलों के मुफ्त उपचार के संबंध में मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



किसने क्या कहा

श्री खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहे जनपद एटा के श्रद्धालुओं का एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक-संतृप्त परिवारों के साथ है। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को शांति, शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
- संदीप सिंह, राज्यमंत्री, उप्र (एक्स हैंडल पर)
खाटूश्याम जी के पावन दर्शन कर लौट रहे मरेे लोकसभा क्षेत्र एटा के श्रद्धालुओं के साथ हुई इस हृदय विदारक दुर्घटना में 11 लोगों का दुखद निधन 12 श्रद्धालुओं के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। बृहस्पतिवार को गांव असरौली में पहुंचकर उनकी वेदना में सहभागी बनूंगा। परिवार के सदस्य के रूप में आपके साथ खड़ा रहूंगा।
राजवीर सिंह, पूर्व सांसद व भाजपा नेता (एक्स हैंडल पर)

खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे मेरी विधानसभा मारहरा क्षेत्र के असरौली गांव के श्रद्धालुओं के साथ हुई इस हृदय विदारक दुर्घटना का समाचार पीड़ादायक है। दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। प्रभु से प्रार्थना है कि वे दिवंगतों को अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन


- वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक मारहरा (फेसबुक वॉल पर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें