फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बोर्ड परीक्षा से तनावग्रस्त छात्रों को मनोदर्पण एप पर मिलेगा छुटकारा

Sun, 05 Oct 2025 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट जाएंगे। बोर्ड परीक्षा को लेकर तमाम छात्र तनावग्रस्त रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मनोदर्पण एप जारी किया गया है।
विज्ञापन

छात्रों के तनावग्रस्त होने से इसका असर परीक्षा पर भी पड़ जाता है। विद्यार्थियों को इस समस्या को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग अब मनोचिकित्सकों के जरिए छात्रों की काउंसलिंग कराएगा। इसके लिए विभाग ने मनोदर्पण एप जारी किया है। इस एप के जरिए विद्यार्थी जब चाहें, तब विशेषज्ञों की मदद ले सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह बताया कि यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मनोदर्पण एप जारी किया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को तनाव, परीक्षा के डर व दबाव से राहत दिलाने के लिए परामर्श सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि एप से समय प्रबंधन, एकाग्रता बढ़ाने और पढ़ाई को रोचक बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारियां दी जाएंगी। छात्र संतुलित दिनचर्या बना पाएंगे और पढ़ाई के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें