फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 69वीं खेलकूद प्रतियोगिता में आशुतोष और शिवनारायण ने लगाई सबसे लंबी कूद

Sun, 05 Oct 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम यादव
विज्ञापन
एटा। राजकीय इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय 69वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन रविवार को गोला फेंक, हैमर थ्रो, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद की प्रतियोगिताएं हुईं। आशुतोष और शिवनारायण ने अपने-अपने आयु वर्ग में सबसे लंबी कूद लगाई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर गुप्ता, राजवीर सिंह, नेमसिंह सिंह चौहान पूर्व प्रधानाचार्य, संजीव कुमार एआरएम, राकेश शीतल, पदम कुमार ने दूसरे दिन की गतिविधियों का शुभारंभ किया। शिवकुमार द्विवेदी, रामपाल सिंह, पद्मेंद्र वार्ष्णेय, अमित चौहान, दिवाकर गुप्ता, चंद्रजीत यादव, डोरी लाल ने अभिलेख विभाग से संबंधित कार्य संभाला। जिला कीड़ा प्रभारी विशांत कुलश्रेष्ठ, सह क्रीड़ा प्रभारी प्रभात ललित नोक्स ,मनीष दुबे, राजीव यादव, शैलेश मिश्रा, अनिल कुमार, राम बहादुर, योगेंद्र सिंह आदि खेल प्रशिक्षकों ने प्रतियोगिताएं कराईं। संयोजक अनूप दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ होगा।
विज्ञापन

ये रहे विजेताः
अंडर-19
100 मीटर दौड़: अंकेश, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज अलीगंज
200 मीटर दौड़: विशाल कुमार, एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा
800 मीटर दौड़: अर्जुन कुमार, कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज आसपुर
5000 मीटर दौड़: गजेंद्र कुमार, कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज आसपुर
लंबी कूद: आशुतोष, डीएवी इंटर कॉलेज अलीगंज
हैमर थ्रो: अवनीश कुमार, कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज आसपुर
अंडर 17 बालक
100 मीटर दौड़: सुगम, डीएवी इंटर कॉलेज अलीगंज
800 मीटर दौड़: दुर्वेश, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज जैथरा
1500 मीटर: अक्षय पाल कुमार, कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज आसपुर
लंबी कूद: शिव नारायण, डीएवी इंटर कॉलेज सकीट
गोला फेंक: दक्ष सिंह, जनता इंटर कॉलेज धुमरी
चक्का फेंक: लव कुशवाहा, सर्वोदय इंटर कॉलेज एटा
हैमर थ्रो: रोहित कुमार, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज अलीगंज
अंडर-19 बालिका
100 मीटर दौड़: लक्ष्मी, जनता इंटर कॉलेज परसोंन
200 मीटर दौड़: रुचि, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज अलीगंज
400 मीटर दौड़: ज्योति, कुंवर मनोहर इंटर कॉलेज आसपुर
800 मीटर दौड़: ज्योति, कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज आसपुर
5000 मीटर: माधुरी, जनता इंटर कॉलेज परसोंन
लंबी कूद: नूर बानो, जनता इंटर कॉलेज परसोंन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें