फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लाहनगर में दो मकानों में लाखों की चोरी

Mon, 23 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम मल्लाहनगर में बीती रात चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लाखों रुपये मूल्य का सामान व नगदी पर हाथ साफ  कर दिया।
विज्ञापन



चोरी की पहली वारदात बेचेलाल के घर पर हुई। जब पूरा परिवार बाहर के कमरे में गहरी नींद में सोया हुआ था, तभी अंदर के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने बक्से में रखी 20 हजार की नगदी, एक सोने की जंजीर, एक जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी तोड़ियां व एक बोरी पीतल चुरा ली। दूसरी चोरी की वारदात जगदीश मल्लाह के घर पर हुई।
विज्ञापन



जहां चोरों ने कमरे के पीछे की दीवार में नकब लगाकर दो बक्से चुरा लिए। इनमें 45 हजार की नगदी, एक सोने का हार, एक सोने की अंगूठी, एक जोडी चांदी की तोड़ियां, एक जोड़ी चांदी के खडु़आ व पीतल के बर्तन रखे हुए थे। सुबह तलाश करने पर गृह स्वामी को दोनाें खाली बक्से अवधेश के खेत में पड़े मिले। बेचेलाल व जगदीश ने कोतवाली में तहरीर दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें