फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गला दबाने के बाद की गई थी मैनपुरी की किशोरी की हत्या

Wed, 01 Nov 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव गढि़या शीलम में किशोरी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को डाला गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। परिजन मैनपुरी पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं। सूचना देने के बाद भी सक्रियता नहीं बरते जाने से हत्या होने की बात कह रहे हैं। उनका मानना है कि पुलिस सक्रियता बरतती तो किशोरी की जान बच सकती थी।
विज्ञापन


जिला मैनपुरी थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला हरकेश निवासी किशनपाल की पुत्री शिवानी उर्फ जाह्नवी (14) की हत्या अपहरण करने के बाद गला दबाकर की गई थी। चाचा रवींद्र ने बताया कि गांव के ही दिनेश व विशेष कुमार ने रंजिश के चलते बेटी का अपहरण कुरावली आते समय रास्ते से कर लिया और उसकी हत्या की है। बताया कि पिता डिप्टी सिंह ने सोमवार की दोपहर में बेटी के अस्पताल नहीं पहुंचने पर फोन किया था। इसके बाद से ही तलाश की गई और सबसे पहले थाना कुरावली और बाद में बिछवां थाने पहुंचे। यहां तीन घंटे तक पुलिस बैठाए रही और शर्मसार करने वाले शब्द पुलिस की ओर से बोले गए।
बताया कि रात करीब 10 बजे घर पहुंचे लेकिन बेटी के बारे में कोई जानकरी नहीं मिल सकी। तब मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे एसपी मैनपुरी से मिले। उन्होंने कार्रवाई कर बेटी की तलाश कराने का आश्वासन दिया। किशोरी की बुआ बेबी ने बताया कि थाना मलावन में एक रिश्तेदार तैनात है। इनको भी बेटी के लापता होने की जानकारी दी गई थी। मंगलवार दोपहर फोटो भेजा तब पहचान हुई और एटा आए।
विज्ञापन


शातिर किस्म का अपराधी है दिनेश

चाचा ने बताया कि दिनेश शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं और वह मेरे परिवार को बर्बाद करने पर तुला है। वर्तमान में पुलिस की मुखबिरी करता है। जिसे चाहे उसको फसवा देता है। बताया कि हमारे द्वारा खरीदा गया ट्रैक्टर, मैक्स पिकअप और भैंस को चोरी की बताकर पुलिस से कार्रवाई करा दी। जबकि अदालत ने दोषी नहीं माना और सभी वाहनों व भैंस को रिलीज कराने के आदेश जारी कर दिए। इसी तरह अन्य कई मामले भी झूठे दर्ज कराए गए।

15 साल से चली आ रही है रंजिश
चाचा ने बताया कि करीब 15 साल पहले से रंजिश चली आ रही है। उस समय भाई किशनपाल एक मामले में जेल में थे, तभी एक रिश्तेदार से भाई के नाम पर दिनेश 50 हजार रुपये लेकर आया था। बाद में बात खुली तो काफी झगड़ा हआ और तभी से रंजिश चली आ रही है।
किशोरी की हत्या के मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया जा रहा है। परिजन की ओर से बताए गए आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। गिरफ्तारी करके जल्द खुलासा किया जाएगा। -धनंजय सिंह कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें