फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, प्रेमी की हालत गंभीर

Sun, 16 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विवाहेतर संबंध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ढोलना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। बाद में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आगरा रेफर किया गया है। पुलिस की जांच में विवाहेतर संबंधों का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

वरर्खुदारपुर में शनिवार दोपहर एक महिला का पड़ोसी युवक के साथ विवाहेतर संबंधों के मामले को लेकर अपने पति से विवाद हो गया। विवाद इतना तीव्र हुआ कि वह अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। उसने प्रेमी को आवाज दी। प्रेमी कमरे में आया तभी महिला ने कमरे में रखी केरोसिन की कट्टी से अपने और प्रमी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा लगी। आग लगने पर चीख पुकार होने लगी। गांव के लोग चीख पुकार सुनकर और धुआं उठते देख मानपाल के घर की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने आग बुझाई। इसके बाद गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे के बाद ग्रामीण सकते में आ गए। दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से उन्हें रेफर किया गया। देर सांय मामले की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रेमी का इलाज आगरा में चल रहा है। ढोलना के थाना प्रभारी श्रीनिवास यादव ने बताया कि मामला विवाहेतर संबंधों का है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। लेकिन पुलिस सूचना के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें