फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन-धरना पर बैठे महंत ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
आत्महत्या के प्रयास के दौरान बाबा को समझाते सिविल लाइन चौकी प्रभारी अशोक यादव व अन्य । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर छह फरवरी से अनशन और धरने पर बैठे मंदिर के महंत ने रविवार को आत्मदाह करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने महंत को बचाया। महंत मंदिर की जमीन पर कब्जा करने वालों पर खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

थाना निधौलीकलां क्षेत्र स्थित गांव हसनपुर ककराला में मंदिर बना है। मंदिर के महंत राजीव धौलेश्वर महाराज का आरोप है कि मंदिर और जमीन पर पूर्व प्रधान सहित कई लोगों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
कई बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई। इसी बात से आहत होकर महंत विगत छह फरवरी से अनशन और धरने पर बैठा है। हालांकि सुनवाई नहीं होने पर महंत राजीव धोलेश्वर महाराज रविवार को कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आत्मदाह करने की कोशिश की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने महंत को बचा लिया। चौकी प्रभारी सिविल लाइन अशोक कुमार ने बताया कि वे समय पर नहीं पहुंचते तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें