फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरक में रातभर करवट बदलती रही पाकिस्तानी नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दस्तावेजों को छुपाकर रह रही पाकिस्तानी महिला बानो जिला कारागार स्थित महिला बैरक में शनिवार रात करवट बदलती रही। महिला बंदीरक्षकों ने महिला की कड़ी निगरानी रखी। बानो को लेकर जिला सुर्खियों में रहा और गिरफ्तारी के बाद अब तक मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

थाना जलेसर क्षेत्र के गांव गुदाऊ निवासी बानो पत्नी अख्तर अली को शनिवार को जिला कारागार भेजा गया। महिला की पहली रात जिला जेल में करवट बदलते हुए गुजरी। बानो बेगम पर आरोप है कि महिला बिना वीजा भारत में रह रही थी और पाकिस्तान की नागरिक है। जिला जेल में रविवार को भी बानो दिनभर गुमसुम रही।
बुजुर्ग होने के साथ ही बानो के गुमसुम रहने के कारण महिला बंदी रक्षकों ने उसका काफी ख्याल रखा और बानो से काफी समय तक बातें करती रहीं। शाम को बानो ने अन्य महिला बंदियों के साथ खाना खाया लेकिन सोचती रही कि उम्र के इस पड़ाव में आकर सजा भी जिंदगी में लिखी थी। जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया है कि बानो बेगम महिला बैरक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में पहले दिन सभी को बुरा लगता है। शाम को खाना भी खाया है लेकिन फिर भी महिला बंदी रक्षकों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें