फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों में झोल, समय से पहले सड़कें गई बोल

Sat, 15 Apr 2017 11:58 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
बदहाल सड़क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका के वार्ड संख्या दो में विकास के नाम पर वाशिंदों को छला गया है। इस वार्ड में बिछाई गई इंटरलांकिंग समय से पहले ही खराब हो गई। इस वार्ड के बाशिंदे काफी समय से जनसमस्याओं जूझ रहे हैं। उनकी समस्याओं के निदान को गंभीरता नहीं दिखाई जाती।
वार्ड 2 अशोक नगर के नाम से पहचाना जाता है। इस वार्ड में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 832 आवासीय परिसरों में 4974 आबादी निवास करती है। इनमें से 3083 आबादी मतदाताओं की है। इसी वार्ड में जिला अस्पताल है। जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों का आना जाना रहता है। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा, माता चामुंडा मंदिर भी इसी वार्ड में हैं। पांच साल के कार्यकाल में विकास तो कराए गए, लेकिन खानापूर्ति ही अधिक हुई। जिससे लोगों को विकास कार्यों का अधिक लाभ नहीं मिल पा रहा। मार्गों पर कराया गया इंटरलाकिंग का कार्य जगह जगह से उखड़ चुका है, जिससे मार्ग में गड्ढे हो गए हैं। वार्ड में घुसते ही लगा इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब है। जिला अस्पताल का एक हैंडपंप भी खराब पड़ा है। बीबी सलेमपुर मार्ग की स्ट्रीट लाइट खराब रहने से अंधेरा रहता है। बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या वार्ड के अधिकांश हिस्से में है। जिससे लोगों को काफी समस्या होती है। घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड की ये है बस्तियां
आशोक नगर, किला, चामुंडा माता मंदिर, सलैमपुर बीबी रोड, पालिका का पश्चिमी हिस्सा, सोरों रोड श्रीगणेश से पश्चिम मार्ग, इस्माइलपुर रोड, उत्तरी

क्या कहते हैं लोग
रामभरोसे कहते हैं कि मार्ग पर जगह जगह गडढे हो जाने से आवागमन में काफी दिक्कतें रहती हैं। वीरेंद्र सिंह कहते हैं कि इंटरलांकिंग का कार्य कराते समय बनाई गई नालियां पक्की नहीं है। टिंकू का कहना है कि बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या रहती है। पर्याप्त सफाई न होने से मच्छरों का काफी प्रकोप है। तारावती का कहना है कि घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाती, जिससे काफी दिक्कत रहती है। बाहर से पानी भरकर लाना पड़ता है।

वार्ड दो में पालिका ने समुचित विकास कराया है। वार्ड की जो भी समस्याएं हैं उनका शीघ्र निदान करा दिया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
रूप किशोर कुशवाह, पालिका अध्यक्ष
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें