फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण मार्गों पर जल्द दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Sat, 15 Apr 2017 11:58 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
परिवहन निगम ने ग्रामीण इलाकों तक रोडवेज की सेवाएं पहुंचाने का खाका खींचना शुरू कर दिया है। जिले की तीन ग्रामीण मार्गों को रोडवेज बसों के संचालन के लिए चिह्नित किया गया है। जिसके प्रस्ताव शासन को भेजे गए है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों को रोडवेज बस सेवा से जोड़े जाने के निर्देश दिए थे। इसमें परिवहन विभाग ने केवल कासगंज क्षेत्र के तीन मार्ग ही चिह्नित किए हैं। जबकि कई अन्य मार्गों पर भी रोडवेज बस सेवाओं की जरूरत है। कासगंज के शहवाजपुर नागर मार्ग पर चार बसों का संचालन किया जाएगा। कासगंज सलेमपुर मार्ग पर चार बसें एवं कासगंज बिल्सी बिसौली मार्ग पर दो बसों का संचालन होगा। एटा से ऑनघाट, कादरचौक, बदायूं सेवा भी कादरगंज मार्ग से होकर निकलेगी। इसका लाभ भी जिले के ग्रामीणों को मिलेगा। कासगंज से पचलाना जिला जेल मार्ग पर किसी भी बस का रोडवेज ने प्रस्ताव तैयार नहीं किया है, जबकि इस मार्ग की अहमियत जिला जेल बन जाने के बाद काफी बढ़ गई है। लोगों का आवागमन भी बड़ा हैै। इस मार्ग पर आने जाने के संसाधनों की कमी है। लोग इस मार्ग पर भी बसों के संचालन की जरूरत बता रहे हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण मार्गों पर रोडवेज की बसों के संचालन का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है। शासन के निर्देशों और बसों की व्यवस्था होने के बाद इन बसों का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें