फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जांच को पहुंची पुलिस टीम की गाड़ी के आगे लेटे, की गालीगलौज

Sat, 13 Apr 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकरौली के गांव नगला कांस में आलू किसान अमित कुमार (22) की कीटनाशक पीने से मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजन ने 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। उसी मामले में शुक्रवार की शाम सकरौली थाना प्रभारी जांच करने पहुंचे। मृतक के परिजन ने पुलिस टीम की गाड़ी के आगे लेटकर रास्ता रोक। टीम से गालीगलौज कर डाली। थाना प्रभारी नरेश जादौन ने पुष्पेंद्र सहित 9 नामजद व 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नरेश जादौन ने बताया कि शुक्रवार की शाम को मामले की जांच करने गांव नगला कांस पहुंचे। तो यह लोग अनावश्यक रूप से दबाव बनाने लगे। समझाने पर पुलिस टीम के साथ गालीगलौज करते हुए जांच में बाधा डालने लगे। टीम वहां से चली तो कुछ लोग पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए। जिसके बाद इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मृतक आलू किसान अमित कुमार के पिता विजय कुमार ने उनको आलू का बीज देने वाले विनीत उर्फ भालू, राकेश, अंकुर, संजू व बॉबी पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि इन लोगों को आलू न बेचने पर इन्होंने अमित को कीटनाशक पिला दिया। जिसकी वजह से आगरा में तीन दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें