एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 12 लोग घायल हो गए। जिनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर किया गया है।
थाना बागवाला के गांव सिंहपुर निवासी श्यामवीर पवांस से सामान खरीदकर घर जा रहा था। तभी उसकी बाइक को एक ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। रतनपाल निवासी रकसपुर थाना सकीट को घर जाते समय रोड रोलर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अनिल निवासी दौलपुरा थाना मलावन, देवेंद्र सिंह नगला गलू कोतवाली देहात, आशू निवासी गंगनपुर कोतवाली नगर व अंशू निवासी चुरैथा थाना रिजोर भी सड़क हादसों में घायल हो गए। मौसेरे भाई अंकेश के साथ पेपर देने जा रही अनुपम और नेहा की बाइक को अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते तीनों घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
जिला रायबरेली निवासी आशू और अमित दिल्ली से बाइक पर सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में थाना पिलुआ के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सहित सड़क किनारे खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया। जहां से सूचना पर पहुंचे उनके रिश्तेदार उनको उपचार के लिए लेकर कानपुर चले गए।