फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में पागल सिरफिरा: '...तो घर से उठा ले जाऊंगा बेटी, जो बीच में आया मार दूंगा', दहशत में कैदी बना परिवार

Mon, 22 Jul 2024 10:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

इश्क में पागल सिरफिरे ने धमकी दी कि बेटी को घर से उठा ले जाऊंगा। जो बीच में आया मार दूंगा। इससे परिवार के लोग अपने ही घर में कैदी बनकर रह गए हैं। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में में व्यक्ति ने अजय निवासी डुड्डी थाना एका, जिला फिरोजाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि अजय ने नाबालिग पुत्री को 18 वर्ष की होने पर घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी है। कहा है कि जो बीच में आएगा उसको मार दूंगा।

विज्ञापन


घटना मिरहची थाना क्षेत्र की है। पीड़ित ने बताया कि मेरी नाबालिग बेटी 11वीं की छात्रा है। 28 फरवरी को मेरे ताऊ का देहांत हो गया। तभी यहां आया अजय मेरी नाबालिग पुत्री को बातों में फंसा कर शादी का दबाव बनाने लगा। पता चलने पर मैंने व मेरे छोटे भाई ने अजय के पिता अमर सिंह और मां सुमन देवी को बताया और समझाया। इसके बाद भी अजय किसी की बात नहीं मान रहा है।

धमकी देता है कि वह पुत्री के अश्लील फोटो उसके पास हैं, जिन्हें वायरल कर देगा। इसकी धमकी से हम लोग चिंतित हैं। डर की वजह से मेरी नाबालिग पुत्री स्कूल भी नहीं जा पा रही है। थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिकायतकर्ता व आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें