फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह का दर्द: पति करता है उत्पीड़न, देवर को भी न आई शर्म; ऐसी हरकत की...आपबीती सुनाते रो पड़ी वो

Sat, 22 Nov 2025 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती शादी तक पहुंची, लेकिन शादी के बाद उसकी जिंदगी को तबाह कर दिया गया। पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं देवर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के एक गांव की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने और उसके बाद ससुराल में उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देता है और देवर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता है। 
विज्ञापन



 

मंदिर में ले जाकर की थी शादी
जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी शादी की बात श्यामपुर कॉलोनी ऋषिकेश निवासी एक युवक से चली थी। मई 2024 में युवक अपने परिजनों के साथ देखने अलीगढ़ आया था, लेकिन हमारे परिजन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद फेसबुक के जरिए बातचीत शुरू हो गई। पीड़िता के अनुसार मार्च में युवक उससे मिलने फरीदाबाद आया। 31 मई को वह उसे गांव के बाहर से अपने साथ ले गया। तीन दिन तक युवक ने अलीगढ़ में अपनी मौसी के घर रखा और फिर ऋषिकेश ले जाकर 7 जून को मंदिर में शादी कर ली।

ये भी पढ़ें -  सीएचसी अधीक्षक की मां का कत्ल: जान बचाने के लिए किया संघर्ष...रहम नहीं आया, इस वजह से नौकर ने कर दी हत्या


 
विज्ञापन

अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा देवर
आरोप है कि शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो देवर उसके साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। शिकायत करने पर सास पिटाई करती थी। पति शराब पीकर उसके साथ पीटता है और जान से मारने की धमकी देता है। हद तो तब हो गई जब पति ने उसके आपत्तिजनक फोटो को वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। पीड़िता पुलिस को आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें -   गंदी हरकत: बहन के साथ भाई की बना डाली घिनौनी तस्वीर, फिर जो किया...शर्म से पानी-पानी हुए घरवाले

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें