मृतका का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला श्यामनगर जाटवपुरा निवासी दीपक गुप्ता के मकान में प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ का खा लिया। गार्गी यादव (25) मूल निवासी गांव मदीपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद की मौत हो गई, जबकि उसका प्रेमी सुरजीत यादव निवासी नगला मान्धाती थाना एका जिला फिरोजाबाद को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। मृतका मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स थी, उसके साथ सुरजीत यादव का लिखा सुसाइड नोट भी मिला है।
पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो गार्गी कमरे में फोल्डिंग पलंग पर पड़ी थी। जबकि सुरजीत जमीन पर बैठा था। जो पुलिस को देखते ही गिर गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों रविवार की सुबह ही बाहर से लौटे थे और यहां एक साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। युवती ने अधिक मात्रा में विषाक्त पदार्थ खाया, इसकी वजह से हालत गंभीर हुई और मौत हो गई। जबकि युवक ने कम मात्रा में खाया, इसकी वजह से जान बच गई। पुलिस ने उसका लिखा सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
ये भी पढ़ें - आंखों से देखी इज्जत लूटती: आधी रात बहू के कमरे में हो रही थी हलचल, ऐसा दृश्य देख शर्म से पानी-पानी हुआ ससुर
फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत...
प्रेमी युगल के विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना पर सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी और कोतवाली प्रभारी निर्दाेष सिंह सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और एक-एक वस्तु की जांच-पड़ताल की गई। पुलिस ने दोनों के फोन बरामद कर लिए हैं। इनमें क्या-क्या है, पुलिस जुटा रही है। अन्य कई सबूत भी जुटाए गए हैं।
दोनों ने अलग-अलग लिखे हैं सुसाइड नोट
सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि कमरे से दो सुसाइड नोट बरामद किए गए हैं, दोनों ने अलग-अलग लिखकर हस्ताक्षर किए गए हैं। किसी के भी सुसाइड नोट में परिजन को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। हत्या का मुकदमा लिखे जाने को लेकर ही दोनों आहत थे और जेल जाने के बाद भविष्य में नहीं मिल पाने की बात लिखी गई है।
ये भी पढ़ें - UP: आईफोन यूजर्स सावधान... रिपेयरिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट; बाल-बाल बचा युवक
मौत गले लगाने से पहले दोनों ने बनाई है वीडियो
सीओ सिटी ने बताया कि युवक के फोन में लॉक (पिन) नहीं पड़ा था। इसकी वजह से आसानी से खुल गया। इसमें मौत से पहले दोनों ने वीडियो बनाई है, मौत की वजह भी स्पष्ट की है। युवक की पत्नी और एक बेटा है, इनको भी दोषी नहीं ठहराया है और पत्नी की ओर से कोई शिकायत भी नहीं की है।