फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभूपार्क में सजाया गया फूल बंगला

Tue, 08 Dec 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के प्रभूपार्क में मंगलवार को जिला युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। भक्ति कार्यक्रम में भक्ति और संगीत का ऐसा संयोग मिला कि जो भी प्रभूपार्क में पहुंचा वह प्रभूपार्क के देव मंदिरों की अनुपम छटा को अपलक निहारता रहा। भक्ति में सराबोर श्रद्धालु बहुत देर तक मंदिर में आयोजित भक्ति कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

प्रभूपार्क के प्राचीन बालाजी मंदिर, सिद्ध विनायक मंदिर, शनि देव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, काली माता मंदिर, सहित अन्य प्रमुख देवीय मंदिरों को फूल मालाओं व विद्युत झालरों से आकर्षक रूप से सजाया गया। रात्रि के समय शतरंगी विद्युत झालरों के बीच जगमगाते देवीय स्थल भक्तों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। दोपहर के बाद मंदिर में भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। ढोलक मजीरों की थाप पर महिलाओं ने सुंदर काड पाठ का आयोजन किया। सुंदर कांड पाठ के साथ बीच-बीच में गाए जा रहे भजनों पर महिलाओं ने ठुमके  भी लगाए। देर सांय महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। आरती के साथ ही आयोजित भंडारे में नगर के नागरिकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। पूरे उत्साह के साथ भक्त स्वयं अपने हाथों से अन्य श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाकर पुण्य अर्जित करते रहे। आयोजक अमित पल्तानी, अजय तिवारी, अश्वनी चतुर्वेदी ने सभी आंगुतकों का आभार जताया। एडीएम बीएम मिश्र, एएसपी राधेमोहन भारद्वाज व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने प्रभूपार्क के मनोहारी दृश्य को देख आयोजकों की प्रशंसा की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें