फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरी लगाकर लूटपाट करने वाले गैंग का सदस्य पकड़ा

विज्ञापन
पुलिस लाइन से लूट के आरोपी को जेल भेजने से पहले जानकारी देते एसएसपी और अन्य- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। फेरी लगाकर रेकी करने के बाद लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग का एक और सदस्य को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस पूर्व में गैंग के सरगरना सहित पांच को जेल भेज चुकी है। लुटेरे ने कई और वारदात स्वीकारी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि रेकी करके लूट करने वाले गैंग का बदमाश गिरफ्तार किया है। पशु चोरी, चोरी, तस्करी और लूट करने वाले गैंग का मुकदमा पांच अप्रैल को दर्ज किया था। इस मामले में वांछित चल रहे गैंग के सरगना सलीम सहित गुड्डू, बैजू, लाल सिंह और सलमान को पूर्व में ही पुलिस जेल भेज चुकी है।
गैंग का एक सदस्य फैजान निवासी उमरायपुर थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनामी आरोपी को जीटी रोड स्थित शहीद पार्क ओवरब्रिज तिराहे से गिरफ्तार किया। एसएसपी ने कहा कि इनामी फैजान से गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की गई। उसने बताया है कि गैंग के सदस्य कपड़ों की फेरी लगाने के बहाने रेकी करते थे और उसके बाद चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते थे। सुनसान इलाके के मकान और खुद को सुरक्षित महसूस करने वाले ठिकानों को निशाना बनाते थे, ताकि वारदात करने के बाद आसानी से निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें