फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 40 स्थानों पर बैरियर लगाकर सीमाएं सील: एसएसपी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर डीएम सुखलाल भारती साथ में एसएसपी सुनील कुमार व व्यापारियों ने की शासन के साथ वार्ता? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोरोना वायरस को लेकर तीन दिन लॉकडाउन की घोषणा की गई है। जिले की सीमाओं को 40 स्थानों पर सील कर दिया गया है। अनावश्यक घूमने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के आदेशों का पालन नहीं करने वालों को जेल भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तीन दिन प्रदेश में लॉकडाउन करने की घोषणा की है। सुबह सात से 10 और शाम पांच से सात बजे तक दूध, सब्जी, खाद्य सामग्री खरीदने की छूट दी गई है। लेकिन दुकान पर एक-दो व्यक्ति ही रहेंगे, ज्यादा भीड़ से परहेज करने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल स्टोर पूरे समय तक खुलेंगे रहेंगे।
पार्कों या सड़कों पर टहलने वालों से मनाही की गई है, विदेश से आने वालों की सूचना नजदीकी थाना अथवा डायल 112 पर देने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद शहर में घूम-घूमकर चौराहों पर तीन दिन का लॉकडाउन होने की घोषणा की है। इस दौरान दोनों अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ नियमों का पालन करने की हिदायतें देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें