फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा की बाजारों में बढ़ रही सामान की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बाजारों में जरूरी सामान की किल्लत बढ़ने लगी है। एक सप्ताह से रुकी आपूर्ति की समस्या लॉकडाउन आदेश ने और बढ़ा दी है। अतिरिक्त खरीदारी कर रहे लोगों में सर्वाधिक मांग आटा, दाल, नमक, नमकीन, बिस्किट जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों की है। कुछ सामानों की कमी दिखने लगी है।
विज्ञापन

कोरोना समस्या के बाद बाहरी जिलों से आने वाले सामानों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसके चलते एक सप्ताह से बाहरी जिलों से पूर्व की भांति माल नहीं आ पा रहा। कोरोना एडवाइजरी के चलते जहां ट्रांसपोर्टेशन की रफ्तार धीमी हुई। अन्य प्रांत तो दूर प्रदेश के ही जिलों से भी सामान आर्डर के बाद भी नहीं आ रहा।
लॉकडाउन के बाद शहर को सामान आपूर्ति करने वाले आगरा, अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद आदि शहरों के लॉकडाउन होने से कुछ भी नहीं आ पा रहा। जिले में परचून, मेवा, आटा, दाल, मसाले आदि आगरा, डेली नीड का अधिकतर सामान अलीगढ़, गाजियाबाद एवं नमकीन बिस्किट की बड़ी आपूर्ति बरेली शहर से होती है। इतना ही नहीं सैनिटाइजर, डिटॉल साबुन सहित अन्य दैनिक सामान भी नहीं आ पा रहे।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से सामान की आपूर्ति नहीं हो पा रही। वहीं, मांग बढ़ती जा रही है। बाजार बंदी की आशंका से लोग अतिरिक्त सामान खरीद रहे हैं। फिलहाल स्टाक है, लेकिन यदि शीघ्र ही आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो किल्लत बढ़ेगी।
विज्ञापन

-सत्यदेव गुप्ता, डेली नीड स्टोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें