बाबूगंज बाजार में पसरा सन्नाटा- संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। दो दिवसीय लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार तो खुले, लेकिन इस दौरान कम लोग ही दिखाई दिए। त्योहार के चलते अधिकतर दुकानें बंद रहीं। वहीं, सैनिक पड़ाव पर मंडी भी नहीं लग सकी। दो दर्जन दुकानदारों ने सड़क किनारे फड़ सजाकर दुकानदारी की। इस दौरान यहां भी ग्राहक कम ही दिखे।
त्योहार और सैनिक पड़ाव पर पानी भर जाने से यहां दुकानें नहीं लग सकीं। उधर, जिलाधिकारी सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह सुबह से ही माया पैलेस चौराहा पर बैठे रहे। यहां उन्होंने यातायात व्यवस्था को देखा। वहीं लोगों को मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की हिदायत दी। इस दौरान लोगों को मास्क का भी वितरण किया। ब्यूरो