फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी करने गया था तमिलनाडु, घर लौटी अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। बच्चे पिता के लौटने की खुशी में झूम रहे थे। जब उन्हें पता चला कि पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे तो उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, सिसकियां लेती पत्नी एक ही बात कह रही है चार बच्चों के साथ अब कैसे जिंदगी काटूंगी। गांव का युवक तमिलनाडु में मजदूरी करने गया था। घर उसकी अर्थी लौटी। पुलिस की मौजूदगी में देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जाहिदपुर के मजरा नगला वाले निवासी नेम सिंह (38) तमिलनाडु में रिश्तेदार के साथ मजदूरी करने गया था। लॉकडाउन के कारण उसे घर लौटने को मजबूर होना पड़ा। मध्य प्रदेश राज्य के गांव नरसिंह पुर के पास ट्रक पलटने से नेम सिंह घायल हो गया।
जिसकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन मंगलवार की शाम चार बजे गांव लेकर पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चार वर्षीय नैतिक की आंखें अपने पिता के शव को देखकर भर आयीं। बेटा-बेटी मां के आंचल से लिपटकर रो उठे। युवक अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गया है, जिसमें बड़ी बेटी शिवानी 12 वर्ष, सनी 10 वर्ष , सपना 8 वर्ष और चार वर्षीय नैतिक शामिल है। पत्नी सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें