दुष्कर्मी को जेल भेलने से पूर्व जानकारी देती पुलिस। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जलेसर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म कर बचाने आए नाबालिग भाई की गला घोटकर हत्या करने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
10 मई को पीड़िता के पिता ने थाना जलेसर में तहरीर दी थी।
इसमें बताया था कि सात मई को वह काम पर करने बाहर गया हुआ था। उसकी पुत्री को घर पर अकेला पाकर गांव के ही विपिन पुत्र प्रमोद तथा अनिल ने पहले तो उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जब उसके छोटे पुत्र ने घटना को देख लिया तो उसकी गला घोटकर हत्या कर दी।
पीड़ित ने बताया कि जब वह घर लौटा तो देखा कि उसका पुत्र मृत पड़ा है। उन्होंने इसे स्वाभाविक मौत मानते हुए मिट्टी में दफना दिया। इसके बाद नौ मई को किसी तरह हिम्मत कर उनकी बेटी ने घटना की पूरी जानकारी दी है। तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। एसएसपी के आदेश पर थाना जलेसर में विपिन और अनिल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना जलेसर को निर्देशित किया। मंगलवार को थाना पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों को नगला दयाराम के पास, ग्राम भ्याऊ की तरफ जाने वाले रास्ते से सुबह करीब सवा आठ बजे गिरफ्तार कर लिया।