फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का समय बढ़ने की संभावना पर बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
घंटाघर स्थित सुभाष बाजार में लॉकडाउन के चलते दी गई छूट के समय में खरीदारी को उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में बुधवार की सुबह से ही लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की चर्चा रही। इसका नतीजा रहा कि लोग बड़े-बड़े थैले लेकर बाजारों में पहुंच गए। हालात यह रहा कि बाजार में भारी भीड़ जुट गई। सब्जी मंडी, किराना बाजार, दवा और बैंकों में अधिक संख्या में लोग पहुंच गए थे। इससे वहां सामाजिक दूरी की स्थिति भी बिगड़ गई। वहीं, हर लोग सशंकित नजर आ रहे थे। सभी लोग एक माह का राशन, दवा और अन्य जरूरत का सामान खरीद रहे थे।
विज्ञापन

घंटाघर पर हालात सबसे ज्यादा खराब
घंटाघर, सुभाष मूर्ति बाजार, गंज आदि किराना का बाजार है। यहां सुबह सात बजे से ही लोगों आना शुरू हुए तो बाजार के हालात भयावह हो गए। यहां देखकर लगा ही नहीं कि लॉकडाउन है, तैनात पुलिसकर्मी भी नजारा देखते रहे। कोई आटा के कट्टे बाइक पर रखकर ले जाने की जल्दी में था तो किसी के हाथों में लगा थैला तेल, चीनी दाल और मसालों से भरा हुआ था। हर किसी को जल्दी थी सामान लेने और उसे घर तक पहुंचाने की।
आधा शटर खुला, दुकान में भरी भीड़
मेडिकल स्टोरों पर सुबह आठ बजे से ही लोग दवा लेने आने लगे। यहां बांस मंडी स्थित जैन पापुलर की दुकान के बाहर दो दर्जन से ज्यादा बाइकें खड़ीं थीं, जबकि लोग नहीं दिखाई दिए, दुकान के अंदर जाकर देखा तो लोग एक-दूसरे से सटे खड़े थे। दुकानदार भी परेशान था। सोनू जैन ने बताया कि पुलिस को कई बार कहा है कि वह लोगों की भीड़ को कंट्रोल करे, पर पुलिस के हटते ही लोगों की भीड़ दुकान में भर जाती है। इस दौरान लोग स्वयं भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जैन गली के लोग परेशान
जैन गली में किराना के सामान की दो थोक दुकान है। यहां नौ बजे तक हालात यह थे कि शहर सहित देहात से दुकानदार सामान लेने पहुंचे तो सामाजिक दूरी के पालन की धज्जियां उड़ गईं। मोहल्ले के लोगों में इस बात को लेकर रोष है, उनका कहना है कि बाजार में पुलिस सामाजिक दूरी का पालन नहीं करा रही है, इसके चलते उन्हें भी बाजार आने-जाने में परेशानी हो रही है।
बैंकों के बाहर दिन भर लगीं कतारें
मजदूर और श्रमिकों के खातों में पांच सौ और एक हजार रुपये आने के चलते बड़ी संख्या में लोग दिन भर बैंक और ग्राहक सेवा केंद्रों पर आते रहे। सुबह दस बजे बैंक खुलने से पहले ही वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। जेएलएन कालेज के पास दो सेवा केंद्र और एक बैंक है, यहां स्थिति सबसे ज्यादा खराब दिखी, पुलिस ने लाइन तो लगवा दी पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें