फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ऑटो में लोडर वाहन टकराया, 7 लोग घायल

Sat, 22 Nov 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
हादसें में घायल हुए लोगों का मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता उपचार। संवाद
विज्ञापन
एटा। शिकोहाबाद रोड पर शनिवार सुबह सवारियों से भरे खड़े ऑटो में पीछे से लोडर वाहन टकरा गया। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया। हादसे में सात लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ऑटो चालक फिरोज निवासी रिजोर ने बताया कि वह कस्बा रिजोर से सवारियां लेकर शहर आ रहा था। शिकोहाबाद रोड स्थित प्रधान ढाबा के पास सवारी उतारने के लिए ऑटो को सड़क किनारे खड़ा किया।
तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे मैक्स पिकअप लोडर वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें बैठे यात्री चीख-पुकार करने लगे।
विज्ञापन


हादसे में चालक सहित गुड्डी, आशीन खां निवासी पीपलखेड़िया थाना रिजोर, सुषमा, राजेश कुमार निवासी जीसकपुर सोनी थाना रिजोर, महरुनिशा और उसका दो वर्षीय पुत्र ताज मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से धान से भरे लोडर वाहन को कब्जे में ले लिया। इसका चालक मौके से फरार हो गया। रिजोर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें