फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घूंघट की आड़ में दी गई साक्षरता परीक्षा, प्रश्नपत्र देखकर लोगों के चकराए सिर

Sun, 15 Mar 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के 809 केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा रविवार को आयोजित कराई गई। प्रश्नपत्र देखते ही लोगों का सिर चकरा गया। महिलाओं ने बुजुर्गों का सम्मान रखते हुए विद्यालय में घूंघट डालकर परीक्षा दी। वहीं 104 लोगों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन


नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को परीक्षा का आयोजन कराया गया। इसमें पंजीकृत 4052 में से 3948 उपस्थित रहे। शेष 104 लोगों ने परीक्षा नहीं दी। विद्यालय में लोग अपने घर का कामकाज निपटा कर पहुंचे। पहली बार सामने पेपर देखकर उन्हें अजीब सा लग रहा था। कुछ महिलाएं तो हाथ में पैन तक ठीक से नहीं पकड़ पा रहीं थीं। गणित के सवालों को लेकर लोग माथापच्ची करते रहे। उसके बाद भी हल नहीं कर सके।

कंपोजित विद्यालय खंगारपुर, यूपीएस कंपोजिट नगला बरी में परीक्षा आयोजित की गई। प्राथमिक विद्यालय नगला किसी में महिलाओं ने घूंघट डालकर परीक्षा दी। इस दौरान सास-ससुर समेत घर के अन्य सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। कोई भी पूरा पेपर हल नहीं कर सका। कुछ लोग तो खाली पेपर ही जमा करके चले गए। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। वहीं जो नहीं आए उनको बुलाने के लिए संपर्क किया गया। पता लगा कि वह खेत में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें