फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईवे पर लाइटें बंद, अंधेरे में सहमकर गुजर रहे राहगीर

Thu, 17 Oct 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नेशनल हाईवे पर रात के समय अंधेरे में सफर करना राहगीरों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। लाइटों के बंद होने से हाईवे पर अंधेरा पसरा रहता है। जिससे दुर्घटनाओं के खतरे और असुरक्षा का माहौल बन जाता है।
विज्ञापन

एनएचएआई के नेशनल हाईवे पर कुछ हिस्सों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश में लाइटें बंद पड़ी हैं। प्रकाश व्यवस्था और रखरखाव की जिम्मेदारी पीएनसी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंपी गई है। जिम्मेदारों की अनदेखी और लापरवाही के चलते कई हिस्सों में हाइवे की लाइटें रात के समय बंद रहती हैं। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को अंधेरे में सफर करना पड़ रहा है। पीएनसी की ओर से नियमित रूप से लाइटों की देखभाल और मरम्मत का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत इससे उलट है।
जेब्रा क्राॅसिंग पर भी नहीं जलतीं लाइटें
हाईवे पर जेब्रा क्राॅसिंग के पास भी लाइटें बंद रहती हैं। यह स्थान पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग के लिए होता है, लेकिन अंधेरे के कारण यहां हादसों का खतरा बना रहता है। वाहन चालक जेब्रा क्रासिंग पर पैदल यात्रियों को देख नहीं पाते, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना अधिक रहती है।
विज्ञापन

-वर्जन-
नेशनल हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था पीएनसी कंपनी देख रही हैं। व्यवस्था बेहतर क्यों नहीं है, इसको लेकर जांच कराई जाएगी। लापरवाही बतरने वालों को चेतावनी देकर प्रकाश व्यवस्था बेहतर कराएंगे। -महेंद्र मीणा, तकनीकी अधिशासी अभियंता एनएचएआई, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें