फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हल्की बारिश ने गर्मी से दी राहत, उमस बनी आफत

Thu, 11 Jun 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में बुधवार शाम को मौसम में परिवर्तन हुआ। रात होते होते आंधी और बारिश से मौसम में ठंडक रही। बृहस्पतिवार सुबह लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन दोपहर में निकली धूप से उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रशासन ने शुक्रवार के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव के दिशा निर्देश जारी कर दिए थे। आधी रात को आंधी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। वहीं आंधी की वजह से ग्रामीणों इलाकों में बिजली के खंभे व पेड़ टूटकर गिरे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात के समय बिजली पूर्ण रूप से बाधित रही। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव के जारी रहने की एडवायजरी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें