फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो खाद-बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त

Fri, 25 Jul 2025 06:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कृषि विभाग ने दो खाद-बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए हैं। पिछले माह दुकानों पर कार्रवाई की गई थी। यूरिया बिक्री का विवरण व स्पष्टीकरण न दे पाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मनवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि माह जून में अभियान चलाकर खाद-बीज प्रतिष्ठानों से जांच के लिए नमूने लिए गए थे। निरीक्षण के दौरान कुछ विक्रेताओं के अभिलेख पूर्ण न होने व अधिक यूरिया बिक्री पर कारण बताओ नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया था। संतोषजनक जवाब न देने पर विकासखंड शीतलपुर पर मै. मयंक खाद बीज विक्रेता दिवाकर व विकासखंड मारहरा के में जनता खाद भंडार विक्रेता सोमेंद्र पर कार्रवाई करते हुए दोनों के लाइसेंसों को निरस्त कर दिया गया है।
कृषि अधिकारी ने शुक्रवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता सतीश कुमार के साथ उनके कार्यालय पर उर्वरकों को लेेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। लगातार खाद की रैक आ रही हैं। किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। अगर खाद से संबंधित कोई समस्या है तो सीधे तौर पर उनसे मिल सकते हैं। कहीं भी खाद-यूरिया की कालाबाजारी हो रही है या कोई दुकानदार रेट से अधिक मूल्य पर बिक्री कर रहा है तो इसकी सूचना हमें दें। उस विक्रेता पर सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें