फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर पर कहासुनी के बाद व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 25 Jul 2025 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। घर पर कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला पवल की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कोतवाली देहात आरके सिंह ने बताया कि गांव नगला पवल निवासी नेमेंद्र उर्फ पप्पू (50) शराब पीने का आदी था और घर वालों से अलग रहता था। इसके कारण इसका किसी के साथ व्यवहार भी नहीं था। शराब के नशे में रहता और मजदूरी कर जो भी कमाता नशे में उड़ा देता था। पहले भी 3 बार फंदा लगाकर जान देने की कोशिश कर चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ज्यादा नशे में होने के कारण उसकी परिजन से कहासुनी हुई। उसके बाद कमरे में जाकर इसने अंगोछे से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। फिर भी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें