रैली निकाल कर दिया स्कूल चलो का संदेश
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. लोकमन दास जूनियर हाईस्कूल तथा रोज एकेडमी की छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शीतलपुर, सकीट एवं निधौली कलां की छात्राओं का विशेष आकर्षण दिखा। स्काउट गाइड के जिला सचिव वेद सिंह यादव और जिला स्काउट शिक्षक दयानंद श्रीवास्तव ने रैली में विशेष सहयोग दिया। बीएसए एसएस यादव ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत यह कार्य 30 मार्च से 30 अप्रैल तक लगातार ब्लॉक, न्याय व ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा।
जिला व्यायाम शिक्षक रजनीश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश अकेला, बृजराज सिंह, श्रीकांत पटेल, महेश पटेल, लोकपाल यादव, कृष्ण अवतार सक्सैना, प्रवीण कुमार उपाध्याय, भंवर सिंह यादव, मुरारी लाल यादव, संतोष कुमार, विनोद कुमार, शशिकांत, कुंवर पाल, सतेंद्र यादव, कांती यादव, साधना सक्सेना मौजूद रहे।