केरल के कोल्लम मंदिर में वार्षिक आतिशबाजी के दौरान हुए भीषण हादसे में मृत श्रद्धालुओं को शैक्षणिक, सामाजिक संस्थाएं एवं जागरूक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे शिक्षक शिक्षिकाओं ने इसे दर्दनाक हादसा बताते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें ओपी शर्मा, सर्वेश दीक्षित, शैलेंद्र मिश्र, राधा मोहन, रामपाल सिंह, सोहन चंद्र शर्मा, वीडी पचौरी, रामपाल सिंह,स्वर्ण सिंह, डॉ होम सिंह कुशवाहा, विजयपाल सिंह यादव, यश कुमार, श्रुति तोमर, शिवानी सिंह, संध्या सिंह, ऊषा यादव आदि प्रमुख हैं।
लिमरा इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को प्रधानाचार्य शैलजा थॉमस, बीनू थॉमस, शालिनी प्रकाश, जीजी कुमार, शीबा, अजयन एस, अर्चना बीएस सहित पूरे विद्यालय परिवार ने दु:ख व्यक्त किया। सामाजिक संस्था लक्ष्य ने मंदिर में हुए हादसे पर दु:ख व्यक्त कर दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। उपस्थित लोगों में संस्था प्रमुख नीरज गुप्ता, सत्य प्रवीन गुप्ता, केके तिवारी आदि प्रमुख हैं। पुरुषार्थी सहकारी आवासीय समिति इंद्रपुरी ने भी केरल मंदिर में हुए भीषण हादसे पर दु:ख जताया। साथ ही सामूहिक प्रार्थना कर दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मा के लिए शांति की कामना की। उपस्थित लोगों में अध्यक्ष गिरीश साहनी, उपाध्यक्ष राजीव कैलानी, आलोक जैन, मंत्री अरुण प्रताप, आशीष कोहली, संजय सभरवाल, नीटू सभरवाल, चंदन शर्मा आदि प्रमुख हैं।