फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लेखपाल को पीटा, नायब तहसीलदार को धमकाया

Tue, 08 Apr 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवैध कब्जा कर बोई गई फसल को काटकर राजस्व टीम मंडी समिति लाई। यहां गाड़ियों में पहुंचे 15-20 लोगों ने लेखपाल को पीट दिया और नायब तहसीलदार से गाली-गलौज करते हुए धमकाया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में राजस्व लेखपाल श्याम सिंह निवासी गांव दतेई थाना मिरहची ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 13 नवंबर 2024 को गांव सलेमपुर में बंजर की 5.934 हेक्टेयर जमीन को मलावन थाना पुलिस की उपस्थिति में कब्जामुक्त कराकर मेड़बंदी करा दी थी।
इसके बाद फिर इस जमीन पर गांव के लोगों ने कब्जा कर लिया। इस गांव के रवनीश कुमार ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि राजीव, विवेक, सनी, सुलह सिंह आदि ने जमीन पर अवैध कब्जा कर गेहूं की फसल बो दी है। एसडीएम के आदेश पर इन लोगों के विरुद्ध मलावन थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

रवनीश ने 17 मार्च 2025 को फिर प्रार्थनापत्र देकर एसडीएम से जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल श्याम सिंह राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ पहुंचे और कब्जा की गई जमीन पर खड़ी फसल को कटवाकर नीलामी के लिए मंडी समिति ले आए। यहां कुछ देर बाद 2 गाड़ियों में गांव के रामखिलाड़ी, विवेक सहित 15-20 लोग आ पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लेखपाल की पिटाई की।
जब नायब तहसीलदार सतीश चंद्र ने मना किया तो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहां से राजस्व अभिलेख उठा ले गए। सीसीटीवी कैमरों में भी घटना रिकॉर्ड हुई है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि रिपाेर्ट एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें