फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार्य बहिष्कार पर अधिवक्ताओं में मतभेद, काम करने पर धमकाने का आरोप

Tue, 05 May 2026 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। एसडीएम से विवाद होने पर कार्य बहिष्कार के निर्णय पर अधिवक्ताओं के एक गुट ने असहमति जताते हुए न्यायालय में जाकर काम किया। दूसरे गुट के अधिवक्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने पहले गुट पर धमकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के चुनाव से पहले दिसंबर माह से अधिवक्ताओं के दो गुटों में खाई पैदा हो गई। राजनीतिक प्रतिष्ठा को लेकर दोनों गुट ने बार की अलग-अलग एल्डर्स कमेटी गठित कर चुनाव कराया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने शनिवार को समाधान दिवस में हंगामा करते हुए एसडीएम की कार्यशैली का विरोध जतातेे हुए पुतला फूंका था। उन्होंने सोमवार को एसडीएम के न्यायालय का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। उनके निर्णय पर असहमति जताते हुए दूसरे गुट के प्रमोद मिश्रा मंगलवार कोे काम पर गए। इस पर महेंद्र सिंह शाक्य के समर्थकों ने उनसे संपर्क कर कार्य बहिष्कार में शामिल होने को कहा। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रमोद मिश्रा ने धमकाने का आरोेप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें