फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

140 किसानों की जमीन जबरन की जाएगी अधिग्रहीत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा एटा रेलवे स्टेशन से मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना तक रेलवे लाइन का काम किया जा रहा है, लेकिन कुछ किसानों द्वारा जमीन न देने की वजह से कार्य लटका हुआ है। अब शासन की ओर से किसानों की भूमि का अनिवार्य (जबरन) रूप से अधिग्रहण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जमीन अधिग्रहीत कर रेलवे को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

एटा रेलवे स्टेशन से मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना तक नई रेल लाइन का काम चल रहा है। इसके लिए करीब 140 किसानों ने अभी तक भूमि नहीं दी है। कई छोटे व मझले किसान हैं जो बाहर रहते हैं और जमीन देने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा इन किसानों की भूमि का अनिवार्य अधिग्रहण किए जाने का आदेश जारी किया गया है। इसके लिए किसानों को निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा। यह प्रक्रिया एक माह के अंदर की जाएगी। वहीं नगला गोकुल से आगे वन विभाग ने रेलवे को अपनी जमीन पर रेल लाइन बिछाने के लिए एनओसी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें