फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर जमीन कब्जाने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा थाने में कस्बा के मोहल्ला सूर्यनगर निवासी एक व्यक्ति ने भाजपा नेता पर जमीन कब्जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह कब्जा सपा शासनकाल में किया गया। कस्बा के मोहल्ला सूर्य नगर निवासी अहिवरन ने भाजपा नेता शिवकुमार यादव पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उसकी दो बीघा जमीन एटा-अलीगंज मार्ग पर स्थित है। इस जमीन पर सपा सरकार में भू-माफिया शिवकुमार यादव ने जबरन कब्जा कर लिया और इस पर पेट्रोल पंप बना ली। इसके साथ ही दुकानें भी बनाई गई हैं।
विज्ञापन

कहा कि यह सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह के रसूख का इस्तेमाल करते थे। जमीन पर कब्जा करने का विरोध किया तो आरोपी ने उनकी पिटाई की। वहीं जातिसूचक शब्द कहे। बताया कि तहसील और थाने में अपनी बात रखी लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। जैथरा थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि उच्चधिकारियों के निर्देश पर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पत्नी ने जिला पंचायत सदस्य का लड़ा था चुनाव
जिला पंचायत सदस्य चुनाव के दौरान शिवकुमार यादव की पत्नी को भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाया था। इस चुनाव में वह हार गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें